फेसबुक पर दोस्ती कर 2 बच्चों की मां से दुष्कर्म, यूपी का युवक गिरफ्तार

Crime Shimla

DNN शिमला।

सिरमौर (Sirmaur) जिला से ताल्लुक रखने वाली एक 2 बच्चों की मां से राजधानी शिमला में दुष्कर्म का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने यूपी से ताल्लुक रखने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी व पीड़िता वर्तमान में शिमला में ही रह रहे थे।
जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले पीड़ित महिला की फेसबुक के जरिये उत्तर प्रदेश के शामली निवासी 24 वर्षीय युवक से दोस्ती हुई थी। इस दोस्ती के बाद दोनों के बीच फोन पर भी बात होने लगी। आरोपी ने महिला को बताया कि वह शिमला में कारपेंटर का काम करता है। महिला के अनुसार तीन माह पहले शहर के कालीबाड़ी मंदिर में मेहताब उससे मिलने आया। इसके बाद मेहताब उसे आईजीएमसी की तरफ एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। उसके बाद वह दोनों कई बार मिले और मेहताब उसका शारीरिक शोषण करने लग गया। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि तीन माह से मेहताब उसके साथ जबरस्ती कर रहा है। एक सप्ताह में दो बार वह दुष्कर्म का शिकार हो रही है। मना करने पर आरोपी उसे पीटता है और उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। तंग आकर पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उधर डीएसपी हेडक्वार्टर कमल वर्मा ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को शिमला में गिरफ्तार कर लिया गया है। वह कारपेंटर का काम करता है। आरोपी के खिलाफ सदर थाना में आईपीसी की धारा 376, 506 व 323 में केस दर्ज किया गया है।

News Archives

Latest News