DNN पांवटा साहिब
13 मई । स्थानीय पुलिस ने बहराल क्षेत्र में नशीले कैप्सूल्स के साथ 2 व्यक्तियों को धर दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगामी जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पांवटा साहिब पुलिस टीम ने बहराल के समीप नाकाबंदी के दौरान एक बाइक की चेकिंग के दौरान पॉलिथीन के अंदर 20 पत्ते नशीले कैप्सूल के बरामद किए। वही दोनों आरोपियों से जब पूछताछ की गई, तो आरोपियों की पहचान 25 वर्षीय बंटी पुत्र कैलाशी राम निवासी केदारपुर और दूसरे आरोपी की पहचान 21 वर्षीय किशनलाल पुत्र जॉनी राम निवासी घुतनपुर के रूप में हुई। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जांच शुरू कर दी है
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि हरियाणा और हिमाचल बॉर्डर के समीप चेकिंग के दौरान आरोपियों के कब्जे से 20 पत्तों में 200 नशीले कैप्सूल्स बरामद हुए है। उन्होंने बताया कि मामले में जांच जारी है।














