परिवहन दरों के लिए निविदाएं 22 अगस्त तक आमन्त्रित

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो
05 अगस्त। राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के विभिन्न थोक गोदामों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन दरें निर्धारित करने के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। यह जानकारी जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति नियंत्रक मिलाप शांडिल ने दी।  उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की दरें निर्धारित करने के लिए निविदाएं 22 अगस्त दोपहर 12.00 बजे तक आमन्त्रित की गई हैं। इन्हें 24 अगस्त को प्रातः 11.00 बजे उपायुक्त सोलन के समक्ष खोला जाएगा। परिवहन कार्य के लिए निविदा प्रपत्र 1000 रुपए की राशि अदा करके जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति नियंत्रक कार्यालय से किसी भी कार्यदिवस पर प्राप्त किया जा सकता है। फोटोस्टेट किया हुआ निविदा प्रपत्र मान्य नहीं होगा।

News Archives

Latest News