परवाणू में लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों को जल्द ही भारी भरकम किरायों से मिलेगा छुटकारा, जल्द मिलेगा परिसर 

Others Solan

DNN परवाणू (आदित्य सोफत)

18 अगस्त। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों को जल्द ही भारी भरकम किरायों से छुटकारा मिलने वाला है। सरकार द्वारा इन उद्योगों के लिए औद्योगिक परिसर तैयार किया जाएगा और यह परिसर अपने आप मे स्टेट ऑफ आर्ट का उदाहरण होगा। इसके लिए सरकार द्वारा कवायद शुरू कर दी गई है। इसको लेकर परवाणू में बैठक भी आयोजित की गई है। इसमें लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों सहित हिमुडा परवाणू के अधिशाषी अभियंता राजेश ठाकुर एवं मेंबर सेक्रेट्री इंडस्ट्री परवाणू पीएल नेगी मौजूद रहे। इस बैठक के दौरान औद्योगिक परिसर की लगभग पूरी कार्ययोजना तैयार की है। बता दें कि लगभग पिछले छह सालों से लघु उद्योग भारती द्वारा लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों के लिए परिसर बनाने की मांग की जा रही थी।  इसको लेकर लघु उद्योग भर्ती के सदस्य पहले कांग्रेस की सरकार से गुहार लगाई थी और अब वर्तमान में फिर इन्होने परिसर बने को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव सहजल और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष अपनी मांगो को रखा था जिसपर कार्रवाई करते हुए सरकार द्वारा मांग को पूरा कर दिया है। अब जल्द ही भूमि का चयन कर आगामी कार्रवाई शुरू की जाएगी। गौरतलब हो कीऔद्योगिक क्षेत्र परवाणू में बड़े उद्योगों को सेवा देने हेतु लघु एवम सूक्ष्म उद्योगों की संख्या बहुत अधिक है। परवाणू में बड़े उद्योगों की संख्या मात्र दिहाई के अंदर है लगभग 90 फीसदी लघु और सूक्ष्म  उद्योग बड़ी कंपनियों की इंसलरी यूनिट है। सीमित पूजी होने के कारण यह औद्योगिक वर्ग अपनी फैक्ट्री किराए पर एक या दो कमरे के परिसर में चला रहे है। लघु उद्योग भारती के प्रदेश महामंत्री विकास सेठ ने बताया कि देश के इकलौते अंतरराज्यीय औद्योगिक संगठन लघु उद्योग भारती की परवाणू इकाई ने जिम्मा उठाया है था कि किराए पर चलने वाले सभी लघु एवम सूक्ष्म उद्योगों के लिए  छोटा ही सही परन्तु अपना भवन या अपने परिसर हो।  इसको लेकर सरकार से मांग की गई थी। लगभग छह साल के अथक प्रयास के बाद लघु उद्योग भारती सफल हुई। लघु उद्योग भारती ने किया सरकार का धन्यवाद

सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम से लघु एवम सुक्ष्म उद्यमियों में खुशी की लहर है। लघु उद्योग भारती ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर,  मंत्री डा. राजीव सहजल एवं डा. डेज़ी ठाकुर का आभार व्यक्त किया है।

News Archives

Latest News