DNN सोलन
निजी स्कूलों के खिलाफ आंदोलन कर रहे अभिभावकों ने कांग्रेस भाजपा के नेताओं का आइना दिखाने का प्रयास कर दिया है। रविवार को शहर के दो प्रमुख निजी स्कूलों के अभिभावकों ने मामले में कांग्रेस भाजपा के नेताओं की चुप्पी का कड़ा संज्ञान लेते हुए आगामी लोकसभा चुनावों में मतदान न करने का निर्णय लिया है। अभिभावकों का कहना है कि नेता बनाने व सरकार बनाने में आम लोगों का अहम रोल होता है, लेकिन आम लोगों के दर्द को नेता नजर अंदाज कर रहे है। इसके चलते अभिभावकों ने लोकसभा चुनावों में मतदान न करने का निर्णय लिया है। अभिभावकों ने कहा कि बच्चों के लिए एक ही दुकान से वर्दी व किताबें आदि खरीदने के लिए भी अभिभावकों को मजबूर किया जाता है। इसका सभी अभिभावक विरोध करते हैं।















