DNN नाहन
13 मई। समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिला मुख्यालय नाहन में सिरमौर जिला के 14 ब्लॉकों के शिक्षकों के लिए 2 दिवसीय सीधा संवाद पर दो दिवसीय कार्यशाला आज संपन्न हो गई। इस कार्यशाला में जिला के करीब 250 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया।
मीडिया से बात करते हुए कार्यक्रम समन्वयक एकता शर्मा ने बताया कि स्कूल स्तर पर शिक्षकों को पेश आ रही समस्याओं सहित ऑनलाइन गतिविधियों को अच्छे ढंग से क्रियान्वित करने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला को आयोजित करने का एकमात्र उद्देश्य यह है कि हिमाचल में जिला सिरमौर को शीर्ष पर देखना है और इसी के तहत स्कूल स्तर पर शिक्षकों को पेश आने समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया गया है।
बाइट : एकता शर्मा, कार्यक्रम समन्वयक















