नशा तस्करों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार WATCH VIDEO

Crime Solan

DNN सोलन

नशीले पदार्थों की तस्करी व सेवन करने वालों के खिलाफ सोलन पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान को जनता के समर्थन से जबरदस्त कामयाबी मिल रही है। सोलन पुलिस ने नशे की तस्करी करने वालों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक शुरू कर दी है यानी तस्करों के कमरों और घरों में घुसकर पुलिस तलाशी के दौरान उन्हें मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार करने में कामयाब हो रही है। इसी कड़ी में सोलन पुलिस की टीम ने सोलन के खुड़ीधार में एक कमरे में छापा मार कर दो युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि राहुल व आदर्श निवासी जिला सिरमौर सोलन के खूंडीधार में किराये के कमरे में रहते थे। पुलिस ने एक सूचना के आधार पर इनके कमरे में छापा मारकर इनके पास से 7.70 ग्राम चिट्टा बरामद किया ।

News Archives

Latest News