नगर निगम सोलन की परिधि में आदर्श आचार संहिता लागू

Others Politics Solan

DNN सोलन
निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना की अनुपालना में नगर निगम सोलन के वार्ड नम्बर 05 के पार्षद के उप-निर्वाचन के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता के विषय में अधिसूचना जारी कर दी है।
इस अधिसूचना के अनुसार नगर निगम सोलन की परिधि में तुरंत प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। आदर्श आचार संहिता निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने तक लागू रहेगी।

Latest News