धर्मपुर पंचायत की जनता को जल्द मिलेगा नया पंचायत भवन, मंत्री डा. राजीव सहजल ने किया शिलान्यास 

Others Solan

DNN धर्मपुर(सोलन)

17 अक्तूबर। शारदीय नवरात्र के शुभ अवसर पर हम सभी को मूलभूत नियमों का पालन करते हुए अपने परिवार तथा समाज को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाने का प्रण लेना होगा। यह बात स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुर्वेद मंत्री डा. राजीव सहजल ने लगभग एक करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले पंचायत भवन के शिलान्यास अवसर पर लोगों को सम्बोधित करर्ते हुए कही। उन्होंने कहा लोगों की सुविधा के लिए बेहतर पंचायत भवन जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा।उन्होंने कहा कि धर्मपुर में वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार चयनित ग्राम पंचायतों को सौर ऊर्जा चलित लाईट वितरित की।

साथ ही  कहा  कि स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण मंत्री ने इस अवसर पर शारदीय नवरात्र की बधाई देते हुए सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि सनातन भारतीय संस्कृति में प्रत्येक त्यौहार विशिष्टि महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि वर्ष में 02 बार मनाया जाने वाला नवरात्रि का त्यौहार प्रत्येक भारतीय के लिए महत्वपूर्ण है। आदि शक्ति को समर्पित यह त्यौहार हमें समाज में महिलाओं के सम्मान और स्थान का एहसास दिलाता है। उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति का सम्मान जहां पृथ्वी पर मानव जाति के उत्थान के लिए आवश्यक है वहीं समग्र विकास की अनिवार्य शर्त भी है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि कन्याओं एवं महिलाओं का यथोचित आदर करें।

डा.सहजल ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने वास्तविक अर्थों में महिलाओं को सशक्त बनाने एवं उन्हें धुएं के कारण होने वाली बीमारियों से बचाने के लिए मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना आरंभ की। यह देश की एक मात्र ऐसी योजना है जिसके तहत प्रदेश के प्रत्येक पात्र परिवार को रसोई गैस कुनैक्शन एवं गैस चुल्हा निःशुल्क उपलब्ध करवाया जा रहा है। वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक परिवार के पास गैस सुविधा है। अभी तक 2 लाख 76 हजार से अधिक पात्र परिवारों को योजना से लाभान्वित किया गया है। उन्होेंने लोगों से आग्रह किया कि इस योजना सहित प्रदेश सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

आयुर्वेद मंत्री ने खंड विकास अधिकारी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आयुर्वेद तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव-गांव में लोगों को हिमकेयर, सहारा योजना तथा सामाजिक सुरक्षा पैंशन की पात्रता इत्यादि की संपूर्ण जानकारी प्रदान की जाए ताकि लोग पात्रता अनुसार समय पर इनसे लाभान्वित हो सकें।
डा. सहजल ने सभी से आग्रह किया कि कोविड-19 से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों पर नाक से लेकर ठोडी तक मास्क पहनें, सोशल डिस्टेन्सिग अपनाएं और बार-बार अपने हाथ साबुन से धोएं अथवा सेनिटाइज करें। उन्होंने कहा कि सही प्रकार से मास्क पहनना कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव का विश्वसनीय सुरक्षा चक्र है।

यह है ले-आउट

धर्मपुर पंचायत के प्रधान ओपी पंवर ने कहा की धर्मपुर पंचायत का नया भवन पंचायत निधि से बनाया जा रहा है। इस भवन को बनाने  के लिए सरकार से एक रुपए की राशि नहीं ली गई है।  नया भवन लगभग 01 करोड़ की लागत से तीन मंजिला भवन बनेगा। भवन में सभी प्रकार की सुविधा होगी। भवन तीन मंजिला होगा पहली मंजिल मे शोपिंग काम्पलेक्स बनेगा, जबकि दूसरी मंजिल मे पंचायत का कार्यालय व तीसरा मंजिल मे कोंफ्रेंस हाल बनाया जाएगा।

News Archives

Latest News