DNN सोलन
सोलन के धर्जा क्षेत्र में दो बसों के बीच जबरदस्त भिड़ंत होने के कारण करीब 16 लोगों को चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद सोलन सदर पुलिस व यातायात पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। कार्यवाहक एसपी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि ऐसी सूचना प्राप्त हुई है कि धर्जा के निकट दो बसों के बीच भिड़ंत हुई है। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि इसमें 16 लोगों को चोटें लगने की जानकारी प्राप्त हुई है।















