धरोट और टोबा पंचायतों में प्री जनमंच शिविर आयोजित

Bilaspur Others

DNN  बिलासपुर

5 फरवरी। विधानसभा क्षेत्र श्री नैना देवी जी के बस्सी में   आयोजित होने वाले जनमंच कार्यक्रम के लिए धरोट और टोबा में प्री जनमंच शिविरों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों से सम्बन्धित 7 शिकायतों से सम्बन्धित आवेदन प़त्र प्राप्त हुए और 40 विभिन्न प्रमाण पत्र बनवाए गए तथा 41 म्युटेशन किए गए।
एसडीएम स्वारघाट सुभाष गौतम ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं व शिकायतों का त्वरित व निश्चित अवधि में, घर द्वार के समीप ही समाधान करने के उद्देश्य से जनमंच कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसका लोगों को लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनमंच कार्यक्रम में प्रदेश के मंत्री तथा जिला के सभी अधिकारी उपस्थित रहते हैं और अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर देते हैं जिससे आम जनता को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से भी छुटकारा मिलता है और  शिकायतों व समस्याओं का समाधान सुनिश्चित होता है।
उन्होंने बताया कि उन्होंने बताया कि जनमंच कार्यक्रम में हिमाचली प्रमाण पत्र, अनुसुचित जाति एवं जन जाति प्रमाण पत्र, आमदनी प्रमाण पत्र, राजस्व रिकार्ड (एक्स मुसावी के अलावा) की नक्ल, बागवानी कार्ड आदि के अलावा विधवा एवं वृद्धावस्था पैंशन, मकान की मुरम्मत हेतु आर्थिक मदद, विधिक सहायता, बन्दूक या वाहन चालक लाईसैंस को जारी करने हेतु दस्तावेजी प्रक्रिया तथा लाईसैंस नवीनीकरण, जमीन का इन्तकाल, जन्म तथा मुत्यु पंजीकरण, राशन कार्ड बनवाने व नवीनीकरण की सुविधा उपलब्ध करवाई  जाएगी।
इस मोके पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने विभागों के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपस्थित लोगों को दी तथा इनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर तहसीलदार हुसन चंद, बीडीओ विवेक पाल के अतिरिक्त विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
इसी कड़ी में 6 फरवरी को मजारी में प्रातः 10ः30 बजे तथा दबट में 2 बजे शिविर आयोजित किए जाएंगे।

News Archives

Latest News