DNN अर्की (Arki) (भाटिया)
दीपों के त्यौहार दीपावली (Diwali) के आने से पहले ही प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है ताकि दीप व पटाखों के चलते रोशनी व खुशियों का त्योहार में दुर्घटना से सचेत रहे, क्योंकि पटाखों को चलाते समय सावधानियां न रखने के कारण आगजनी की घटनाएं भी होती है। जिससे जानमाल का भारी नुकसान होता है। लोगो के मकान , गौशालाएं, घास के ढेर व गोबर के ढेरो में आग लग जाती है। पटाखे की एक छोटी चिंगारी भयंकर आग का रूप लेकर मनुष्यो,पशुओ व मकानों को राख कर देती है, हालांकि इस प्रकार की घटनाओं से निपटने के लिए अर्की फायर विभाग पूरी तरह मुस्तेद है ।
फायर चौकी अर्की के इंचार्ज राजेन्द्र ठाकुर ने लोगो से अपील कि है की अभिभावक कोशिश करे के पटाखे न चलाये जाए ताकि पर्यावरण सुरक्षित रहे। यदि बच्चे जिद करे तो अभिभावक साथ स्वयं खुले स्थान पर पटाखे चलवाये। साथ ही उनहोने पटाखा व्यापारियों को प्रसाशन द्वारा निर्धारित स्थान पर पटाखों की दुकान लगाने तथा सुरक्षा के लिहाज से दुकान के समीप पानी व रेत का इन्तजाम रखने की बात कही साथ ही उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि सड़कों पर वाहन खड़े न रखे ताकि किसी हादसे के समय फायर विभाग की गाड़ियां घटना स्थल पर निर्बाध रुप से पहुंच सके।
एसडीएम अर्की विकास शुक्ला का कहना है कि पर्यावरण सुरक्षा के लिहाज से पटाखे कम चलाये। ओर पटाखे की दुकानों के लिए अर्की चौगान व अन्य एक मैदान नियुक्त किये गए है। ताकि आगजनी न हो साथ ही लोग सोशल डिस्टेंस बना कर खरीददारी कर सकें।















