दाड़ी में लोगों को किया जागरूक

Himachal News

DNN धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा समर्थ-2019 कार्यक्रम के अन्तर्गत आमजन की सहभागिता बढ़ाने के लिए आज सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा अधिकृत धुड़ू सांस्कृतिक एवं सामाजिक खेल मंडल के कलाकारों ने धर्मशाला उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खनियारा तथा आईटीआई दाड़ी में कार्यक्रम आयोजित किये।
कलाकारों ने बताया कि कांगड़ा जिला आपदा की दृष्टि से अति संवेदनशील क्षेत्र में आता है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा को टाला नहीं जा सकता लेकिन बेहतर प्रबंधन एवं पूर्ण तैयारियों से इससे होने वाले नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से घर बनाने में भूकम्परोधी तकनीक अपनाने का आग्रह किया। इस अवसर पर आईटीआई दाड़ी के प्रधानाचार्य मुनीष राणा, स्कूल के प्रधानाचार्य, अध्यापक तथा बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद थे।

News Archives

Latest News