DNN कंडाघाट (लवली)
कंडाघाट की सीरिनगर पंचायत में इन दिनों तेंदुए ने आतंक मचाया हुआ है। पिछले चार दिनों के भीतर तेंदुए ने पंचायत के जोखा गांव में तीन गाय को अपना शिकार बना चुका है। इससे गांव के लोग सहमे हुए है । गांव के लोगो ने वन विभाग से आग्रह किया है कि इस तेंदुए को पकड़े ताकि इस के आतंक से लोगो को निजाद मिल सके।
जानकारी के अनुसार कंडाघाट के जोखा के रहने वाले दीपक ने बताया कि उनके पास 3 गाये थी पिछले चार दिन के अंदर तेंदुए ने तीनों गाये को अपना शिकार बना डाला है। तीनो गाये जर्सी थी इनकी कीमत लगभग 75 हजार रुपए थी।
यह पहली घटना नही है कि तेंदुए ने जब किसी पशु को अपना शिकार बनाया हो। इससे पहले भी तेंदुआ इन गांव में कई कुत्तों को अपना शिकार बना चुका है।
वन परिक्षेत्र अधिकारी कंडाघाट चंद्रिका ने बताया कि उन्हें फोन के माध्य्म से पंचायत के प्रधान द्वारा इस बारे में सूचित किया गया है।
उन्होंने बताया कि जल्द तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा।















