जिला स्तरीय होली मेला में स्थानीय कलाकारों को दी जायेगी प्राथमिकताः विपिन सिंह परमार

Kangra Politics
DNN धर्मशाला
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार ने  कहा कि जिला स्तरीय होली मेला धीरा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जायेगी। परमार आज सोमवार को  धीरा  में जिला स्तरीय होली मेला की  समीक्षा बैठक की  अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।
   उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से यह मेला लोगों के सामुहिक प्रयासों से मनाया जाता था परंतु मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने धीरा मेला को जिला स्तरीय मेला घोषित किया है।
    बैठक में 19 से 21 मार्च, 2019 तक आयोजित होने वाले जिला स्तरीय होली महोत्सव धीरा के सफल आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और महोत्सव को अधिक आकर्षक तथा मनोरंजक बनाने के लिए सुझाव भी दिये गये।
    स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि होली  महोत्सव में 19 से 21 मार्च तक तीन सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जायेगा। जिसमें से एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन उनके द्वारा करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव में हर वर्ग की सहभागिता को सुनिश्चित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान युवाओं के लिए बालीबॉल और कब्बड़ी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। जबकि बालिकाओं और महिलाओं के लिए मनोरंजक खेलों के अतिरिक्त स्वीप कार्यक्रम के तहत रंगोली इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा विकासात्मक प्रदर्शनियों के स्टाल  लगाए जाएंगे।

News Archives

Latest News