DNN सोलन ब्यूरो
06 अगस्त। जिला सोलन में कोरोना मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिला में गुरुवार को भी 15 कोरोना पॉजिटिव मामले आए है। इनमे से कुछेक मामले डारेक्ट कॉन्टेक्ट के है,जबकि अन्य मामले ट्रैवल हिस्ट्री के है। जिला में लगातार आ रहे कोरोना पॉजिटिव मामलों को लेकर संख्या में इजाफा होता जा रहा है। हालांकि जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना वायरस को रोकने के लिए एहतिहाती कदम उठाए जा रहे है। गुरुवार को जिला में आए 15 कोरोना पॉजिटिव मामलों में 11 मामले बीबीएन क्षेत्र के है जबकि 1 मामला सोलन शहर व 2 मामले सायरी क्षेत्र के है। जिला इन मामलों के बाद कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 757 पहुंच गया है, जबकि एक्टिव केस 398 हो गए है। इसमें सायरी क्षेत्र में 2 लोग वो है, जोकि पहले ही पोजिटिव आ चुके अर्की के पंडित के संपर्क में आए थे। यह सभी शादी में शामिल हुए थे। जबकि सोलन शहर के क्लीन क्षेत्र में 1 कामगार भी कोरोना पाजिटिव आया है। परवाणू में सदी जुखाम की शिकायत लेकर पहुंचा एक व्यक्ति भी कोरोना पाजिटिव पाया गया है। इसी प्रकार बद्दी में 11 कोरोनापाजिटिव पाए गए है। इनमें से 1 लोग सर्दी जुखाम की शिकायत लेकर स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंचे थे। 7 लोग दूसरे राज्यों से आए थे और क्वारंटीन थे। 3 कोरोना पहले कोरोना पाजिटिव आ चुके व्यक्ति के संपर्क में आने वाले लोग है। यह जानकारी जिला स्वास्थ्य अधिकारी एनके गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि वीरवार को भी 15 कोरोना वायरस से संक्रमित हुए है।
उधर, जिला स्वास्थ्य विभाग कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए सैम्पल जांच के लिए सीआरआई कसौली भेज रहा है। गुरुवार को संक्रमण की पुष्टि के लिए 338 व्यक्तियों के सैम्पल केन्द्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली भेजे गए। डॉ. गुप्ता ने कहा कि इन 338सैम्पल में से नागरिक अस्पताल नालागढ़ से 145, नागरिक अस्पताल बद्दी से 42, अस्पताल काठा से 23, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से 57, एमएमयू कुमारहट्टी से17, नागरिक अस्पताल अर्की से 39 तथा ईएसआई परवाणू से 15 सैम्पल कोरोनावायरस संक्रमण जांच के लिए भेजे गए हैं।















