DNN सोलन, 13 जुलाई : सोलन के एक युवक द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन करने के कारण उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। एस.पी. गौरव सिहं ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना सदर सोलन में दूरभाष पर सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक ललित को जहरीला पदार्थ खाने के कारण आईजीएमसी शिमला लाया गया । जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। जिस सूचना पर सोलन पुलिस की पुलिस टीम शिमला पहुंची, वहां पर मृतक के परिजन भी मौजूद थे। जांच करने पर मृतक का नाम ललित निवासी सोलन उम्र 28 वर्ष मालूम हुआ । मृतक के पिता ने बताया कि उसके बेटे ललित की तबीयत खराब हो गई है, जिसे ईलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे आगामी हेतू आई.जी.एम.सी. शिमला रेफर किया । जब यह अपने बेटे को एम्बुलैंस से शिमला ले जा रहा था तो रास्ता में बातचीत के दौरान इसके बेटे ललित ने इसे बताया कि उसने जहरीली दवाई का सेवन किया है जिससे इसके पेट में बहुत दर्द हो रहा है। तारादेवी के समीप इसका बेटा अचेत अवस्था में हो गया था तथा आईजीएमसी शिमला पहुंचने पर डाक्टरों ने चैक करने पर इसके बेटे को मृत घोषित कर दिया । इसकी बेटे की मृत्यु कोई जहरीला पदार्थ खाने से हुई है । पुलिस टीम द्वारा मृतक के शव को कब्जा पुलिस लेकर उसके परिजनों के सामने मृतक को शरीर का गहना से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उसके शरीर पर कोई भी चोट, खरोच आदि के निशान नहीं पाए गए। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।















