जगत सिंह नेगी व डॉ. शांडिल 08 अगस्त को सोलन ज़िला के प्रवास पर

Politics Solan

Dnewsnetwork
राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी 08 अगस्त, 2026 को सोलन ज़िला के प्रवास पर आ रहे हैं।
जगत सिंह नेगी 08 अगस्त, 2026 को प्रातः 10.30 बजे सोलन के परवाणू में हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एच.पी.एम.सी.) प्लांट का दौरा करेंगे।

डॉ. शांडिल 08 व 09 अगस्त को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री 08 व 09 अगस्त, 2026 को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे।
डॉ. शांडिल 08 अगस्त, 2026 को प्रातः 11.00 बजे पंचायत भवन सायरी में पेंशनर कल्याण संघ के स्थापना दिवस समारोह में मुख्यातिथि होंगे।
स्वास्थ्य मंत्री 09 अगस्त, 2026 को दोपहर 01.30 बजे निर्माणाधीन बहुउद्देश्य अस्पताल कथेड़ में पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे
डॉ. शांडिल तदोपरांत कथेड़ में जन समस्याएं सुनेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री तत्पश्चात सांय 05.00 बजे ठोडो मैदान में शूलिनी कप फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्यातिथि होंगे।

News Archives

Latest News