खाई में गिरा ट्रक चालक की मौत

Crime Solan

DNN कंडाघाट (लवली)
सोलन के कंडाघाट में एक ट्रक के खाई में गिर जाने के कारण चालक की मौत हो गई। जबकि कंडक्टर घायल हो गया। मृतक की पहचान नगीन चंद के तौर पर हुई है। ट्रक दिल्ली से शिमला राशन लेकर जा रहा था।
पुलिस के अनुसार बुधवार को क्यारी बगला के पास खाई में जा गिरा। ट्रक गिरने की आवाज सुनने के बाद लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना 108 एंबुलेंस व पुलिस को दी। घायल अवस्था में ट्रक चालक और परिचालक को उपचार के लिए कंडाघाट अस्पताल लाया गया। जहां पर ट्रक चालक नगीन चंद को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि परिचालक मुकेश को प्राथमिक उपचार दिया गया। डीएसपी अमित ठाकुर ने इस की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि कंडाघाट पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कारवाही शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News