कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के लिए स्वयं आगे आए: बीएमओ नालागढ़

Himachal News Nalagarh Others
DNN नालागढ़
11नम्बर औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगनी शुरू हो गई है इसी के चलते डॉ अजय पाठक बीएमओ नालागढ़ ने आम जनता से यह अपील की है कि वह  स्वयं आगे बढ़कर वैक्सिंग की दूसरी डोज लगवाएं उन्होंने कहा की 84 दिन पूरे होने के बाद एस एम एस का इंतजार ना करें व खुद ही अस्पताल या वैक्सीन सेंटर आकर दूसरी डोज लगवाएं उन्होंने कहा कि हर पंचायत में वैक्सिंग सेंटर बनाए गए हैं अगर किसी को भी कोई परेशानी होती है तो वह सीधा उनसे संपर्क कर सकते हैं उन्होंने खास तौर पर यह अपील  की के पहली डोज के बाद दूसरी डोज लगवाना अति आवश्यक है इसीलिए सरकार व प्रशासन हर जगह वैक्सीन लगा रही है आम जनता से अपील है कि कोरोना जैसी महामारी को समाप्त करने के लिए प्रशासन का सहयोग करें.

News Archives

Latest News