कोरोना योद्धाओं को समाजसेवी व भाजपा नेता तरसेम भारती ने बांटे मास्क व सैनिटाइजर

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो

07 दिसंबर। भाजपा नेता तरसेम भारती ने सोमवार को सोलन नगर परिषद के नजदीक नगर परिषद सोलन के सफाई कर्मचारियों को मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में सभी सफाई कर्मचारियों को कोविड-19 को लेकर सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों की जानकारी देने के साथ-साथ उन की पालना करने का भी आग्रह किया। उन्होंने अपने संबोधन में भारती ने कहा कि जब तक करोना की दवाई नहीं आ जाती तब तक लोगों को सतर्कता से ही इस से बचाया जा सकता है।

उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि वे सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अवश्य पहने और सैनिटाइजर का प्रयोग भी करें। ऐसे में ही वे कोरोना की चपेट में आने से बच सकते हैं। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रखें। इस मौके पर उपस्थित सफाई कर्मचारियों ने भारती के समक्ष उनकी सीधी भर्ती का मुद्दा उठाया। सफाई कर्मचारियों ने जानकारी दी कि उन्हें ठेकेदार के माध्यम से रोजगार पर रखा गया है। जबकि सफाई कर्मचारियों की भूमिका कोरोना काल में भी अहम रही है। ऐसे में उन्हें सीधे नौकरी पर रखा जाना चाहिए और ठेकेदारी प्रथा को खत्म किया जाना चाहिए। सफाई कर्मचारियों की समस्या सुनने के बाद भारती ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएंगे और आने वाले समय में नगर निगम में सफाई कर्मचारियों के पदों को सुजीत करके इन्हीं कर्मचारियों को नौकरी देने का प्रयास भी किया जाएगा।

News Archives

Latest News