करीब 1 महीने बाद मिला पेड़ से लटका हुआ शव

Crime Solan

DNN सोलन
सपरून पंचायत के पडग़ल के जंगल में पुलिस ने करीब 1 महीने के बाद पेड़ से लटका हुआ एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। शव से बदबू आ रही थी और मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट पर 11 अक्तूबर की तारीख लिखी गई है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि यह आत्महत्या करीब 1 महीने पहले की हो सकती है। इस विषय में पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी कि इस व्यक्ति ने आत्महत्या का यह कदम कब उठाया।
मृतक की जेब से एक आधार कार्ड मिला है जिससे उसकी पहचान देवकी नंद निवासी ठियोग के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने कहा कि प्रथम दृष्टि में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। मृतक की जेब से मौजूद आधार कार्ड उसका नाम पता देवकी नंद निवासी ठियोग के तौर पर हुई हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में घास लेने आए कुछ लोगों को यहां पर जबरदस्त बदबू आई और इसी दौरान उनकी नजर शव पर पड़ी जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इस मामले की जानकारी वार्ड मेंबर को दी। जिसके बाद मामले की सूचना सपरून पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से और बड़ी मशक्कत के साथ युवक को पेड़ से नीचे उतारा गया। युवक के शव से बदबू आ रही थी। वहीं दूसरी ओर ग्राम पंचायत सपरून के वार्ड 1 के वार्ड सदस्य अनिल कुमार ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनको करीब 4 बजे इस घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि पुलिस का सहयोग करते हुए जब शव को नीचे उतारा गया तो उसकी जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ और आधार कार्ड भी मिला है। युवक ने सुसाइड नोट में स्पष्ट लिखा है कि वह आत्महत्या कर रहा है किसी को तंग न किया जाए।

News Archives

Latest News