एसबीआई बीमा कम्पनी में 34 पदों के लिए साक्षात्कार 11 को

Mandi Others

DNN मंडी
स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया जीवन बीमा कम्पनी लिमिटिड की मंडी शाखा लाईफ मित्रा एंड यूनिट मैनेजर के 4 पद तथा मार्केटिंग एंड सेल्ज़ का कार्य करने के लिए 30 पद भरने के लिए साक्षात्कार लेगी।
यह जानकारी देते हुए क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शम्मी शर्मा ने बताया कि लाईफ मित्रा एंड यूनिट मैनेजर के पद के लिए दस जमा दो तथा मार्केटिंग एंड सेल्ज़ के लिए न्यनूतम दसवीं कक्षा तक शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य है। इन पदांे के लिए भूतपूर्व सैनिक भी आवेदन कर सकते हैैं।इनके लिए आयु सीमा 18 से 50 वर्ष तथा आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में दर्ज होना चाहिए।
उक्त कम्पनी द्वारा चयनित आवेदकों को कमीशन/इन्सैंटिव दिया जाएगा। लाईफ मित्रा एंड यूनिट मैनेजर के चयनित आवेदकों को साल में 15 से 20 लाख का टारगेट दिया जाएगा जिसमें 2.50 लाख से 3 लाख तक वार्षिक आमदनी है। उन्होंने इच्छुक आवेदकों से आग्रह किया कि वे  अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्रों, हिमाचली बोनाफाईड की एक प्रति, नवीनतम बायोडाटा, दो पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ, रोजगार पहचान पत्र सहित 11 जून को क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय मंडी में साक्षात्कार के लिए प्रातः 10 बजे उपस्थित हों। साक्षात्कार के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
000

News Archives

Latest News