DNN मनाली (रेणुका गोस्वामी)
विशेष सेवा मैडम प्राप्त बीआरओ के चीफ केपी पुरशोथमन ने कहा कि देश की महत्वपूर्ण रोहतांग सुरंग परियोजना का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि यह सुरंग आम यातायात के लिये सितम्बर 2020 तक बनकर तैयार हो जाएगी। चीफ इंजीनियर आज अपने सोलांग मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रोहतांग सुरंग में सेरी नाले के रिसाब का भी स्थाई समाधान निकाल लिया गया है। मात्र 100 मीटर कार्य शेष रह गया है जिसे 31 अक्टूबर से पहले पहले पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 19 जुलाई से बन्द आपात सेवा भी 30 अक्टूबर तक शुरू हो जाएगी। बीआरओ का प्रयास रहेगा कि लाहुल के लोग आपदा व विपदा के समय सर्दियो में सुरंग का प्रयोग कर सकें। सिविल वर्क लगभग पूरा कर लिया गया है तथा इलेक्ट्रिक वर्क्स को भी गति दे दी है। उन्होंने कहा कि इसी महीने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रोहतांग सुरंग के कार्य का जायजा लेने मनाली आ रहे है। सुरंग के उदघाटन बारे पूछने पर उन्होंने कहा कि यह सब उच्चाधिकारी ही तय करेंगे।
लाहुल घाटी के लोगो की सुविधा के लिये बीआरओ ने ओएफसी की लाइन रोहतांग दर्रे से हटाकर रोहतांग सुरंग से कर दी है जिससे अब लाहुल घाटी में दूर संचार सेवा सुचारू हो गई है। घाटी के लोगो की सुविधा को दूसरे चरण में बिजलीं की 33 केवी लाइन को बिछाने की तैयारी बिजलीं विभाग के साथ चल रही है। लाइन बिछ जाने से लाहुल घाटी से बिजली आसानी से लाई व पहुंचाई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि सुरंग के सफर को सुरक्षित बनाने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सोलांग से धूंधी तक 12 एवलांच विरोधी सुरंगे बन रही है। चीफ ने कहा कि सुरंग के दोनों ओर के क्षेत्र को परंपरागत व स्थानीय शैली से विकसित किया जाएगा।















