अयोध्या फैसले से पहले सोलन पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानिए क्या कहा एसपी सोलन मधुसूदन शर्मा ने

Crime Solan

DNN सोलन

अयोध्या फ़ैसले को मध्यनजर रखते हुए सोलन पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। एसपी सोलन मधुसूदन शर्मा की ओर से जारी इस एडवाइजरी में लोगों से अनुरोध किया गया है कि वह फैसला आने के बाद किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलाएं और न ही सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की गलत पोस्ट डालें जिससे कि समाज पर इसका विपरीत असर पड़े।

उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति किसी भी तरह की झूठी अफ़वाह फैलायेगा , बदली हुई तस्वीर या तोड़ी मरोड़ी हुई विडियो प्रसारित या प्रचारित करेगा या किसी भी तरह की भड़काऊ सामग्री का प्रचार या प्रसार करेगा तो उसके विरूद्ध कड़ी क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे हर परिस्थिति में क़ानून एवं व्यवस्था बनाए रखें। किसी द्वारा प्रेषित इस तरह की पोस्ट को अग्रेषित (forward) भी न करें।

News Archives

Latest News