DNN सोलन
सोलन के ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी छुपे हो रही भांग की खेती का भांडा-फोड़ करने में पुलिस कामयाब हो रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने गांव गलयाण सड़क धारों की धार में 19 खेतों में सब्जी के पौधों की आड़ में उगाए गए 4355 भांग के पौधे बरामद किए है। उन्हें बाद में काटा गया। एएसएपी शिव कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि किसी को भी गैर कानूनी कार्य नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि एसआईयू की टीम गश्त पर जटोली, गड़ोग, धारों की धार में थी। इसी दौरान टीम गांव गलयाण सड़क धारों की धार पहुंची तो सड़क से नीचे साथ लगते टमाटर के खेत की मेड़ पर भांग के पौधे नजर आए। तो पुलिस टीम ने गाड़ी रोककर खेत में जाकर चैक किया। तो पूरे खेत की मेड़ पर एक किनारे से दूसरे किनारे तक भांग के पौधे पूर्ण रूप से चरस निकालने तैयार पाए गए। छोटे बड़े 19 खेतों की मेड़ पर भी भांग के पौधे लगे हुए मिले। जिन्हे घास की मदद से गुच्छों में बांधा हुआ था। पुलिस टीम ने भांग के पौधों को काटकर गिनती की गई जो कुल 4355 पाए गए। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।















