अक्षिव दत्ता ने किया प्रतियोगिता में जबरदस्त प्रदर्शन

Others Solan Sports
DNN सोलन, 4 अगस्त : सोलन में बैडमिंटन अंडर 19 एवं सीनियर वर्ग के लिए जिला स्तरीय चैंपियनशिप का आयोजन किया। सोलन जिले के विभिन्न क्षेत्रों के कई खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। अंडर 19 वर्ग में फाइनल मैच मृनांक शर्मा और अक्षिव दत्ता के बीच खेला गया जिसमें अक्षिव दत्ता ने जीत दर्ज करके खिताब अपने नाम किया। अंडर 19 युगल में अक्षिव दत्ता और वरूण ने खिताब जीता।
जिला बैडमिंटन संघ सचिव यादवेंद्र ने बताया कि अंडर 19 लड़कियों के सिंगल में आहना ने पहला और राशि ने उपविजेता का खिताब हासिल किया। इसी वर्ग के मिक्स डबल में अक्षिव दत्ता और राशि विजायी रहे। मेन सिनीयर केटेगरी में डबल अक्षिव दत्ता और तनवीर ने पहला स्थान हासिल किया जबकि परवेश और कार्तिक उपविजेता रहे। मेंन वर्ग में फाइनल मैच अक्षिव दत्ता ने अपने नाम किया जबकि योगेश चौहान उपविजेता रहे। महिला वर्ष में शांति ने पहला और कोमल ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसी वर्ग के मिक्स डबल में अक्षिव दत्ता और शांति विजयी रहे। इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी होने वाली स्टेट चैंपियनशिप में भाग लेंगे।

Latest News