DNN शिमला (रमेश वर्मा)
राफेल डील के खिलाफ प्रदेश भर में सड़कों पर उतरी गई है। इस दौरान कई स्थानों पर कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुलता भी फूंका और राफेल डील को सार्वजनिक करने की मांग की। शिमला में प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष सुखवींद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री सहित कांग्रेस के सैंकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। पीएम मोदी का पुतला फूंका और राज्यपाल के माध्यम से राष्टपति को ज्ञपान भेजा। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविंद्र सुक्खू का कहना है कि 60,145 करोड़ रुपए की राफेल डील ने साबित कर दिया कि रक्षा सौदे में घोटाला हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि 36 राफेल लड़ाकू जहाजों की एकतरफा खरीद से साजिश और धोखाधड़ी की तरफ संकेत कर रही है, जिससे सरकारी खजाने को नुकसान पहुंच रहा है।
WATCH VIDEO