VIRAL MESSAGE फैली सनसनी, झूठी निकला मामला

Crime Sirmaur

 

 

DNN नाहन (राकेश नंदन)
चूड़धार चोटी से 2 जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई 6 साल की मासूम बच्ची श्रुति के मिलने को लेकर सोशल मीडिया पर सुबह से एक मैसेज वायरल हो गया। इस वायरल मैसेज के बाद मानों हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज में श्रुति के पंजाब के होशियार से मिलने की खबर आग की तरह फैल गई। यहां तक की मैसेज में श्रुति के कल तक घर पहुंचने की बात भी कही जा रही है। इस मैसेज की जब सच्चाई को जानने की कोशिश की गई तो यह मैसेज मात्र अफवाह निकला। पुलिस के मुताबिक यह मैसेज पूरी तरह से झूठा है। इस मैसेज के वायरल होने के बाद हालांकि पुलिस ने उस शख्स की पहचान कर ली है, जिसने यह मैसेज सोशल मीडिया पर सेंड किया। इस शख्स का ताल्लुक राजगढ़ से बताया जा रहा है, जोकि पेशे से टैक्सी चालक है। यहां तक की पुलिस ने होशियारपुर पुलिस से भी इस मैसेज की सच्चाई जानने के लिए संपर्क कर लिया, जोकि सही नहीं पाया गया। उधर संगड़ाह के एसडीपीओ अनिल धोल्टा के अनुसार पुलिस ने चूड़धार के जंगल से गायब हुई श्रुति को लेकर अफवाह फैलाने वाले टैक्सी चालक को ढूंढ निकाला है। एसडीपीओ संगड़ाह के अनुसार चालक सुनी सुनाई बात को सोशल मीडिया पर शेयर करने की बात कह रहा है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। उन्होंने साफ किया कि इस वायरल मैसेज में किसी तरह की सच्चाई नहीं है। यह पूरी तरह से अफवाह है।

 

 

News Archives

Latest News