DNN सोलन
सोलन का युवा अमनदीप वालिया रंगमंच की दुनिया से अब छोटे पर्द पर भी छाने लगा है। अपनी प्रतिभा के दम पर वह महानगरी मुंबई में पहचान बनाने में कामयाब होने लगा है। इन दिनों यह युवा जीटीवी पर मकैनिक आफ इंडिया के एक विज्ञापन में दिख रहा है। इससे सोलन क्षेत्र के लोगों में खुशी है। साथ ही उसके परिवार के सदस्यों में भी खुशी है। अमनदीप ने अपने कैरियर की शुरूआत रंगमंच से की और इसके बाद उन्हें बतौर सहायक निर्देशक हिन्दी फिल्म में कार्य करने का मौका भी मिला। करीब पिछले 6 सालों से अमनदीप मुंबई में विभिन्न स्थानों पर अपनी प्रतिभा के दम पर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन कर रहा है।















