DNN सोलन
बच्चे इन दिनों आनलाइन पढ़ाई कर रहे है। इसी बीच वे आनलाइन गेम भी खेल लेते है। ऐसे ही आनलाइन गेम खेलना एक बच्चे को महंगा पड़ा। उसे पबजी के चक्कर में अपनी माता के बैंक खाते से करीब डेढ़ लाख रुपए कुछ लोगों को ट्रांसफर करने पड़े। बच्चे के जब इस मामले की भनक जब माता पिता को लगी, तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। बच्चे ने बताया कि उसे फोन पर धमकाया गया कि यदि उसने पैसे नहीं दिए तो फोन करने वाला शख्स बच्चे के माता पिता को मार देगा। अब यह मामला सोलन पुलिस के पास पहुंचा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एसपी अभिषेक यादव ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार शहर के एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसका 13 वर्षीय बेटा है, जिसे आनलाइन पढ़ाई के लिए मोबाइल दिया गया है। बीच बीच में यह पबजी भी खेल रहा था और इसी दौरान किसी ने इसे फोन करके धमकाना शुरू किया। पबजी खेलने वाले व्यक्ति ने इसे धमकाकर करीब 1 महीने के अंदर इनके बैंक खाते से करीब 1 लाख 40 हजार रुपए ठगे है। इसके बेटे को कई प्रकार की धमकियां दी गई और इसके चलते डर से बच्चे ने अपनी माता के बैंक खाते से विभिन्न लोगों को उक्त राशि ट्रांसफर कर दी। अब पुलिस मामले की शिकायत मिलने के बाद इसकी जांच कर रही है।















