DNN शिमला
सोलन में भाजपा के साथ हुई धोखाधड़ी का मामले में आरोपी दीनानाथ को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया और वहां से उसे 4 दिनों के पुलिस रिमांड पर अदालत ने भेज दिया है। अब इस मामले में पुलिस उससे मामले को लेकर पूछताछ करेगी।
वहीं दूसरी ओर भाजपा के साथ ही इस धोखाधड़ी में आगामी समय में पार्टी के कई नेताओं पर गाज गिर सकती है। यह मामला अब केंद्रीय नेतृत्व के पास भी पहुंच गया है और वहां से भी मामले को लेकर पार्टी अपने स्तर पर जांच कर रही है। अहम बात यह है कि जमीन खरीदने के लिए बनाई गई कमेटी में पार्टी के ऐसे नेता शामिल थे जोकि व्यापार में भी अपने अपने क्षेत्र में माहिर है और जमीन खरीद फरोख्त के कार्यों का भी उनको अच्छा खासा ज्ञान है। यहीं कारण है कि पार्टी के नेता इस बात की जांच कर रहे है कि आखिर चूक किस स्तर पर हुई है। वहीं पुलिस भी इस मामले की जांच अपने स्तर पर कर रही है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोप से मामले को लेकर विस्तार से जांच करेगी।















