सोलन क्षेत्रीय अस्पताल का लेबर रूम व ऑपरेशन थिएटर सील

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के ऑपरेशन थिएटर व लेबर रूम को जिला स्वास्थ्य विभाग ने एहतिहातन सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में इलाज के लिए आई एक महिला शिमला में कोरोना पॉजिटिव आई है। इस बाबत जैसे ही जानकारी जिला स्वास्थ्य विभाग को मिली तो तुरंत कार्रवाई करते हुए अस्पताल की ओटी व लेबर रूम को सील कर सेनेटाइज करवाया जा रहा है। साथ ही इस महिला के सम्पर्क में आने वाले स्टाफ व अन्य लोगों की लिस्ट बनाई जा रही है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनके गुप्ता ने की है। उन्होंने बताया कि शनिवार को एक गर्भवती महिला जोकि नालागढ़ से क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में इलाज के लिए आई थी। इलाज के दौरान महिला की बिगड़ती तबियत को देखते हुए उसे चिकित्सक द्वारा शिमला रैफर कर दिया। शिमला में महिला का कोरोना टैस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। महिला के शिमला में कोरोना पॉजिटिव आने के बाद इसकी जानकारी जिला स्वास्थ्य विभाग सोलन को मिली तो उन्होंने तुरंत अस्पताल के कुछ हिस्सों को एहतिहातन सील कर दिया और सम्पर्क में आए स्टाफ व अन्य लोगों को क्वारनटाइन किया जा रहा है।

News Archives

Latest News