SOLAN जोहड़जी के तालाब में पुलिस ने किया शव बरामद, क्षेत्र में फैली सनसनी

Others Solan

DNN कुमारहट्टी (सोलन)

05 दिसंबर। कुमारहट्टी-नाहन पर जोहड़जी के समीप  तालाब में पुलिस को एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जें के लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि जोहड़जी तालाब में किसी व्यक्ति का शव तैर रहा है। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से शव को तालाब से निकाला गया। मृतक की पहचान राजिंद्र कुमार उम्र करीब 42 वर्ष निवासी काबाकलां के रूप में हुई है। इस मामलें की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने की है। उन्होंने बताया है कि शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई की जा रही है। 

News Archives

Latest News