Solan जिला में गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने की कारवाही

Baddi Baddi + Doon Himachal News Others Solan
DNN बद्दी ( चड्ढा)
18  सितम्बर। बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ में नशे का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है और आज की युवा पीढ़ी चिट्टा, अफीम,भुक्की जैसे नशे  की गिरफ्त में आ चुके हैं और आए दिन नशे के मामलों में नवयुवक पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं । ताज़ा मामलें में जिला पुलिस कि एस आई यू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मोटरसाइकिल सवार एक युवक को तलाशी लेने पर उसके पास से 6.71 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया।
आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। आरोपी युवक  लुधियाना का रहने वाला है।  आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है और युवक से पूछतछ की जा रही है। इस मामले पर जानकारी देते हुए एएसपी नरेन्द्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक मोटरसाइकिल सवार युवक से 6.71 ग्राम चिट्टा बरामद किया है और पूछताछ की जा रही है।

News Archives

Latest News