Solan जिला में किस-किस ने भरे नामांकन

Nalagarh Others Politics Solan

Dnewsnetwork
निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ नरेंद्र आहलूवालिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन के अंतर्गत नालागढ़ उपमण्डल में ज़िला परिषद चुनाव के लिए दूसरे दिन की नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
नरेन्द्र आहलूवालिया ने कहा कि नालागढ़ क्षेत्र के अंतर्गत ज़िला परिषद निर्वाचन के लिए खेड़ा, रडियाली, दभोटा, लग, बवासनी तथा बगलेहड़ वार्डों के अंतर्गत आज कुल 04 प्रत्याशियों द्वारा अपने नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
उन्होंने कहा कि अब तक नालागढ़ क्षेत्र के कुल 06 ज़िला परिषद वार्डों के लिए कुल 15 नामांकन प्राप्त हो चुके हैं।
निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन दाखिल करने पहुंचे सभी उम्मीदवारों एवं उनके प्रतिनिधियों को निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया, नाम वापसी की अंतिम तिथि तथा निर्वाचन संबंधी आवश्यक औपचारिकताओं के बारे में विस्तार से अवगत करवाया।
उन्होंने उम्मीदवारों को राज्य चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित चुनाव प्रचार-प्रसार व्यय सीमा तथा चुनाव व्यय के उचित रखरखाव संबंधी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि चुनाव प्रचार पर होने वाले समस्त व्यय का विवरण समय-समय पर ‘कैंडिडेट एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग सिस्टम ऐप’ पर अनिवार्य रूप से दर्ज करना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त सभी प्रत्याशियों को निर्वाचन समाप्ति के 30 दिनों के भीतर चुनावी व्यय का पूर्ण विवरण कार्यालय में जमा करवाने की भी जानकारी दी।
निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि यदि कोई प्रत्याशी अथवा समर्थक चुनावी रैली अथवा सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करना चाहता है तो इसके लिए उपमण्डलाधिकारी कार्यालय से पूर्व अनुमति प्राप्त करना आवश्यक होगा। उन्होंने सभी उम्मीदवारों से आदर्श आचार संहिता का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने तथा किसी भी सरकारी भवन अथवा सार्वजनिक सरकारी स्थल पर पोस्टर एवं प्रचार सामग्री न लगाने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
ज़िला परिषद वार्ड बगलेहड़ के लिए आज जतिन्द्र सिंह सुपुत्र गुलज़ार सिंह, निवासी ग्राम बैहली, डा. खिल्लियां, तहसील नालागढ़, ज़िला सोलन, अजमेर सिंह सुपुत्र पिशोरी लाल, निवासी ग्राम सभा कुण्डलु, ऊंटपुर-1, डा. कुण्डलु, तहसील नालागढ़, ज़िला सोलन तथा चरणजीत सिंह सुपुत्र धनि राम, निवासी ग्राम बैहली, डा. खिल्लियां, तहसील नालागढ़, ज़िला सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया।
ज़िला परिषद वार्ड रडियाली के लिए आज हरप्रीत कौर, निवासी ग्राम निक्कुवाल, डा. राजपुरा, तहसील नालागढ़ ने नामांकन प्रस्तुत किया।
नामांकन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 11 मई, 2026 है।

 

ज़िला परिषद निर्वाचन के लिए बद्दी क्षेत्र से आज कुल 04 नामांकन प्राप्त

निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी बद्दी डॉ. संजीव धीमान से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन के अंतर्गत बद्दी उपमण्डल में ज़िला परिषद चुनाव के लिए दूसरे दिन की नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
डॉ. संजीव धीमान ने कहा कि बद्दी क्षेत्र के अंतर्गत ज़िला परिषद निर्वाचन के लिए दाड़वा व मंधाला वार्डों के अंतर्गत आज कुल 04 प्रत्याशियों द्वारा अपने नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
उन्होंने कहा कि अब तक बद्दी क्षेत्र के 02 ज़िला परिषद वार्डों के लिए कुल 06 नामांकन प्राप्त हो चुके हैं।
ज़िला परिषद वार्ड दाड़वा के लिए आज लच्छमी देवी, निवासी गांव जगजीतनगर, वार्ड नम्बर-4, तहसील कृष्णगढ़, ज़िला सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया।
ज़िला परिषद वार्ड मंधाला के लिए आज राजकुमार सुपुत्र प्रीतु, निवासी ग्राम चक्का एवं डा. कडुआना, तहसील बद्दी, ज़िला सोलन ने दो सेट तथा परमजीत कौर, निवासी ग्राम चक्का एवं डा. कडुआना, तहसील बद्दी, ज़िला सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया।
नामांकन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 11 मई, 2026 है।

 

अर्की, कसौली तथा कण्डाघाट में आज ज़िला परिषद के लिए कुल 09 नामांकन प्राप्त

ज़िला परिषद नामांकन के दूसरे दिन आज अर्की में 04, कसौली में 01, कण्डाघाट में 04 तथा सोलन में कोई नामांकन प्राप्त नहीं हुआ।
निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी अर्की निशांत तोमर से प्राप्त जानकारी के अनुसार ज़िला परिषद वार्ड दाड़ला के लिए आज बनीता देवी, निवासी 88/1, गांव करोग, डागर मांगल, सोमा देवी, निवासी 91/1, गांव स्यार, डा. दाड़ला तथा सुंगधा ठाकुर, निवासी 91/1 गांव स्यार, डा. दाड़ला ने नामांकन प्रस्तुत किया।
ज़िला परिषद वार्ड सूरजपुर के लिए आज शशी कांत सुपुत्र जयदेव, निवासी 10/1, गांव झुंडला, डा. बलेरा ने नामांकन प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि ज़िला परिषद के लिए अर्की के तीनों ज़िला परिषद वार्डों के लिए कुल 05 नामांकन प्राप्त हुए हैं।
निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी कसौली महेन्द्र प्रताप सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार ज़िला परिषद वार्ड टकसाल के लिए आज संजीव शर्मा सुपुत्र हरि दत्त शर्मा, निवासी गांव घगड, डा. टकसाल, तहसील कसौली, ज़िला सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया। ज़िला परिषद वार्ड धर्मपुर से आज कोई नामांकन प्रस्तुत नहीं किया गया।
उन्होंने कहा कि ज़िला परिषद के लिए कसौली के दोनों ज़िला परिषद वार्डोे से कुल 09 नामांकन प्राप्त हुए हैं।

News Archives

Latest News