DNN सोलन (श्वेता भारद्वाज)
सोलन के उभरते युवा कलाकार शुभी का पंजाबी म्यूजिक वीडियो मंगलवार को यूट्यूब पर रिलीज हुआ। इश्क का जादू नामक इस गीत को रिलीज होने के कुछ ही घंटों में हजारों लोगों ने देख लिया है।
इस गाने की लॉन्चिंग डीसी सोलन केसी चमन ने की। शुभी ने अपने गीत की जानकारी देते हुए बताया कि यह उनका पहला म्युजिक वीडियो है। इस गाने की शूटिंग चंडीगढ़ के मोहाली में की गई है वह इस पंजाबी म्यूजिक वीडियो में उन्होंने नहीं यह गाना गाया है और वीडियो में मुख्य किरदार निभाया है। जबकि उनके साथ सिमरन जुनेजा ने अपना किरदार निभाया है। जिसे जस्स रिकाडिंगर्स एंड जसवीरपाल ने फिल्माया है व गाने के निर्देशक करण सिंह कपूर है और गाने के बोल हरसिमरत दिलगीर ने लिखे है। इस गाने में संगीत सोनू भगत ने दिया है। उन्होंने सोलन व हिमाचल की जनता से इस गाने को लेकर पूरा सहयोग व प्यार मांगा है और कहा है कि वह सभी उन्हें अपना सहयोग दें ताकि वह आगे भी इसी तरह से और गाने गा सके हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।















