DNN सोलन
निजी बसों द्वारा यात्रियों को टिकट न देना व बस ड्राइवर द्वारा वर्दी न पहनना महंगा पड़ गया है। इसको लेकर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा दो निजी बसों पर सख्त कार्रवाई करते हुए चालान किए हैं। इस दौरान 45 हजार का जुर्माना वसूला है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने कई गाडि़यों की चैकिंग की और खामियां पाई गई है। जिस पर ट्रैवलर को 15 हजार रुपए का जुर्माना, सूमो कार को दस हजार, बुलेरो कार को पांच हजार जबकि दो निजी बसों द्वारा यात्रियों को टिकट न देना और वर्दी न पहनने पर चलाना किए है। जबकि अन्य वाहनों पर भी सख्त कार्रवाई करते हुए चालान किए गए है।















