Solan 7 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बाधित

Others Solan

DNN सोलन
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 07 अगस्त, 2021 को 11 केवी विद्युत लाइन के आवश्यक कार्य के दृष्टिगत सोलन शहर के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी बोर्ड के सहायक अभियन्ता आर. विदुर ने दी।
आर. विदुर ने कहा कि इसके दृष्टिगत 07 अगस्त, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक सोलन शहर स्थित न्यायालय परिसर, हिमानी, पैरागॉन, हिमालयन पाईप, सेर कलीन, सनी साईड, कलीन, विवान्ता मॉल, पुराना भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय, अमर होटल तथा आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
आर. विदुर ने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में विद्युत आपूर्ति अगले कार्य दिवस पर बाधित की जाएगी। उन्होंने इस अवधि में क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की है।
.0.

Latest News