DNN सोलन
सोलन जिला के 2 लोगों की आईजीएमसी में उपचार के दौरान मौत हुई है। जबकि 2 अन्य मामलों की मौत सदर थाना क्षेत्र में हुई है। इनमें से एक व्यक्ति ने गलानग क्षेत्र में फंदा लगाया, जबकि एक अन्य व्यक्ति का शव देहूंघाट क्षेत्र में मिला है। इन चारों मामलों की पुष्टि एएसपी अशोक वर्मा ने की है। उन्होंने जानकारी दी कि एक व्यक्ति का शव देहूंघाट में बरामद हुआ है। यह व्यक्ति गिरा हुआ था और शव 2-3 दिन पुराना लग रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल इसकी शिनाख्त नहीं हुई है। वहीं एक व्यक्ति ने गलानग क्षेत्र में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने के बाद सोलन सदर से टीम मौके पर रवाना हुई और जांच में जुटी है।
सोलन के लोगों की आईजीएमसी में हुई मौतें
धरोट क्षेत्र की महिला की मौत जलने के कारण हुई है। 10 सितंबर को जब यह महिला अपने घर की रसाई में आग जला रही थी तो इसी दौरान किसी ज्वलंतशील पदार्थ के कारण यह झुलस गई। इस महिला का उपचार आईजीएमसी में चल रहा था और इसी की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। सभी मामलों में अलग अलग मामले दर्ज करके पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
वहीं एक लड़की की मौत जहरीली वस्तु का सेवन करने के कारण IGMC शिमला में उपचार के दौरान हुई है। इस दामकड़ी क्षेत्र की इस लड़की ने किसी जहरीली चीज का सेवन कर लिया था और 27 सितंबर को इसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन लगाया गया था। जहां से इसे आईजीएमसी रेफर किया गया। यहां पर उपचार के दौरान इसकी मौत हो गई।















