जिला सोलन में शनिवार को 23 कोरोना की चपेट में

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो
03 अक्तूबर। जिला सोलन में शनिवार को कोरोना वायरस के 23 मामले आए है। इन मामलों में दो गर्भवती महिलाएं भी है, जबकि कोरोना संक्रमित मरीजों के सम्पर्क में आने के कारण 14 लोग संक्रमित हुए है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है। उन्होंने बताया कि जिला सोलन से शनिवार को विभिन्न जगहों 138 सैम्पलों की जांच की गई है, जिनमे 23 सैम्पलों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव व 115 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

इन 138 सैम्पलों में से केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली 23 सैम्पल की जांच की गई है इनमे से 11 सैम्पलों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव व 12 सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

ट्रुनेट के जरिए जिला सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल सोलन व नालागढ़ में 03 सैम्पलों की जांच की गई है, जिनमे से 01 सैम्पल पॉजिटिव व 02 सैम्पल नेगवटिव आए है।

इसी के साथ जिला सोलन में 112 सैम्पल रैपिड एंटीजन टैस्ट के माध्यम से जांच की गई है। इन 112 सैम्पलों में 11 सैम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव व 101 सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

शनिवार को आए 23 मामलों में 18 पुरुष व 05 महिलाएं कोरोना से संक्रमित हुई है। इनमे सोलन में 06, बद्दी में 01, नालागढ़ में 05, एमएमयू में 01, अर्की में 01, कसौली में 08 व सुबाथू का 01 मामला है। इनमे आईएलआई 03, डारेक्ट कॉन्टेक्ट के 14, गर्भवती महिलाएं 02, एसएआरआई 02 व वालंटियर 02 कोरोना संक्रमित हुए है।

News Archives

Latest News