DNN सोलन
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 जनवरी, 2020 को 11 केवी वाटर सप्लाई फीडर की विद्युत आपूर्ति राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन कार्य के दृष्टिगत बाधित की जाएगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता दिनेश ठाकुर ने दी।
उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 24 जनवरी को प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 तक एनआरसीएम से डीजल पंप तथा बेर पानी के आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।















