SOLAN 14 से 16 फरवरी तक बिजली रहेगी बन्द

Others Solan

DNN सोलन

सोलन के विभिन्न क्षेत्रों में 14 फरवरी से 16 फरवरी, 2019 तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकाारी आज यहां हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन के सहायक अभियन्ता मुनीष कुमार आर्य ने दी।

उन्होंने कहा कि 14 फरवरी से 16 फरवरी, 2019 तक सोलन के सलोगड़ा, ब्रूरी एवं आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 10.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह निर्णय राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन कार्य के दृष्टिगत लिया गया है। उन्होंने इस अवधि में सभी से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News