DNN सोलन
जिला सोलन पुलिस ने दो युवकों को 12.15 ग्राम चिट्टा हीरोइन व 78 हजार रुपये नगद के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर इन दोनों युवकों के कमरे में जाकर तलाशी ली गई तो बिलासपुर निवासी 22 वर्षीय अमित शर्मा और बिलासपुर निवासी 21 वर्षीय अजय शर्मा के पास से 12.15 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। युुुुवक राजगढ़ रोड पर स्थित सूर्य विहार में किराए के मकान में रहते है। मामले की पुष्टि जिला मुख्यालय उप पुलिस अधीक्षक अमित ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि नशे के कारोबार करने वाले लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।















