#solan हिमाचल के प्रवेश द्वार परवाणू पहुंचने पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री का जोरदार स्वागत

Kasauli Others Solan

DNN परवाणू/कुमारहट्टी/धर्मपुर

06 मार्च। केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट मामले के राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर देर रात हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार परवाणू पहुंचे। यहां पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी कसौली मंडल ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान महिला आयोग की अध्यक्ष डा. डेजी ठाकुर, जिला परिषद सदस्य दर्पना ठाकुर सहित भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष दिशु शर्मा, पंचायत समिति सदस्य टकसाल सुनील ठाकुर, नरेश अत्रि, आईटी सेल से चंदन शर्मा, कोटी-नाभ पंचायत से उपप्रधान लक्ष्मी दत्त अत्रि व अन्य लोगों ने फूलमाला पहना कर स्वागत किया।

कुमारहट्टी में भी गर्मजोशी के साथ किया स्वागत

इसके पश्चात कुमारहट्टी में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने पंचायत प्रधानों व उपप्रधानों को बधाई दी और कहा कि पंचायतों में इस बार अधिकतर युवा आगे आए है। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से कहा कि पंचायत में पूरी लगन ओर मेहनत के साथ कार्य करें। इस दौरान प्रधान कोरो केन्थरी नरेंद्र, प्रधान बड़ोग सुनील कश्यप, उपप्रधान पंचायत गढखल-सनावर विपिन गुप्ता, वार्ड सदस्य रुबिन व अन्य युवा मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News