SOLAN में 9 को रहेगी बिजली बंद

Others Solan

DNN सोलन

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 09 अक्तूबर, 2019 को 33 केवी राजगढ़ व सराहां फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता दिनेश ठाकुर ने आज यहां दी।
उन्हांेने कहा कि 09 अक्तूबर, 2019 को इन फीडरों के अंतर्गत विद्युत लाइनों का रखरखाव मुरम्मत व रखरखाव कार्य किया जाना है। इसके दृष्टिगत ओच्छघाट, नौणी, धारों की धार, जटोली, टटूल, दौलांजी, कालाघाट, सराहां व इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रातः 10.00 बजे 10.30 बजे तक तथा सांय 5.00 बजे से 5.30 बजे तक बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News