SOLAN में माता के दर्शनों के लिये लगी लम्बी कतारे

Solan

DNN सोलन (श्वेता) 

सोलन  में आज से शारदीय नवरात्र कि धूमधाम मंदिरो व दुकनो मे देखने को मिल रही  हैं। इस बार पहला और दूसरा नवरात्र एक ही दिन आ रहा है। वहीं हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शूलिनी  मंदिर को दुल्हन की तरह रंग बिरंगी लाइटों व फुलो से सजाया गया है।  इसके अलावा नवरात्रों को लेकर लोगों में उत्साहा देखने को मिल रहा है। सुबह से ही शूलिनी  मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। शूलिनी मंदिर के आसपास प्रसाद सहित अन्य भेंटो के सामानों की दुकानें भी सज गई है ।

एसपी मधुसुधन शर्मा ने बताया की नवरात्रों को लेकर सोलन पुलिस भी मुस्तेद है शहर के मुख्य बाज़ारों में स्थित मंदिरों मे लोगो कि संख्या के हिसाब से पुलिस कर्मियों की तैनाती भी की गयी हैं । वहीं जगह जगह पुलिस कर्मियों कि गशत लगयी गयी है।

 

 

 

 

News Archives

Latest News