आज हिन्दू पंचांग
- सूर्योदय 6.10
सूर्यास्त 6.40
पक्ष शुक्लपक्ष
तिथि प्रतिपदा सुबह 07:20 के बाद द्वितिया
नक्षत्र चित्रा, दोपहर 11:50 के बाद स्वाति
योग वैधृति, सुबह 11:55 के बाद विषकुंभ – (आनंदादी योग – कालदण्ड, सुबह 10:55 के बाद धूम्र)
करण बव – सुबह 07:20 के बाद बालव
शक संवत 1940 नाम – ( विलम्बी )
विक्रम संवत 2075 नाम – ( विरोधकृत् )
अमांत महीना अश्विन
पूर्णिमांत (हिन्दू) महीना अश्विन
सूर्य सिंह राशि में
चंद्रमा तुला राशि में
- जानिए किस राशि में है कौन-सा ग्रह
सूर्य – कन्या राशि में, चंद्रमा – तुला राशि में, मंगल – मकर राशि में, बुध – कन्या राशि में, गुरु – तुला राशि में, शुक्र – तुला राशि में, शनि – धनु राशि में, राहु – कर्क राशि में और केतु – मकर राशि में है।
- आज के शुभ-अशुभ समय
राहुकाल – दोपहर 12:03 से 01:30 तक ( अशुभ, इस समय कोई भी शुभ काम न करें )
अभिजीत मुहूर्त – नहीं है।
- घट स्थापना के शुभ मुहूर्त
सुबह 06 बजकर 18 मिनिट से 10 बजकर 11 मिनिट तक रहेगा।
➡ 10 अक्टूबर 2018 बुधवार से शारदीय नवरात्रि प्रारंभ ।
आश्विन शुक्ल प्रतिपदा से नवमी तक शारदीय नवरात्रि पर्व होता है। यदि कोई पूरे नवरात्रि के उपवास-व्रत न कर सकता हो तो सप्तमी, अष्टमी और नवमी – तीन दिन उपवास करके देवी की पूजा करने से वह संपूर्ण नवरात्रि के उपवास के फल को प्राप्त करता है।
श्रीमद् देवी भागवत’ में आता है कि यह व्रत महासिद्धि देने वाला, धन-धान्य प्रदान करने वाला, सुख व संतान बढ़ाने वाला, आयु एवं आरोग्य वर्धक तथा स्वर्ग और मोक्ष तक देने में समर्थ है। यह व्रत शत्रुओं का दमन व बल की वृद्धि करने वाला है। महान-से-महान पापी भी यदि नवरात्रि व्रत कर ले तो संपूर्ण पापों से उसका उद्धार हो जाता है ।
आचार्य राधेश्याम ज्योतिषाचार्य शिव शक्ति ज्योतिष केंद्र पांवटा साहिब हिमाचल















