SOLAN में अगस्त महीने में आए 2000 डायरिया के मामले

Others Solan
DNN सोलन
सोलन जिला में इस बरसात में स्वास्थ्य विभाग के पास लगातार डायरिया के मामले में पहुंच रहे है। अगस्त महीने में अभी तक जिला में 2000 के करीब डायरिया के मामले सामने आ चुके है। बरसात में अकसर जल-जनित बीमारियां बढ़ जाती है। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में रोजाना डायरिया से ग्रस्त मरीज अपना उपचार करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ज्यादा अल्र्ट हो चुका है।
जानकारी के अनुसार डायरिया को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिला भर के अस्पतालों में दवाइयों उपलब्ध करवा दी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अर्की में एक साथ दूषित पानी पीने से 30 लोग डायरिया की चपेट में आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जलजनित रोगों को लेकर पहले से अलर्ट किया है। स्वास्थ्य विभाग की टास्क फोर्स भी ब्लाक सहित जिला भर में तैनात है। साथ ही विभाग लोगों को जलजनित रोगों के प्रति जागरूक कर रहा है।
मामले में जिला स्वास्थ्य अधिकारी एन.के. गुप्ता ने बताया कि पिछले दिनों हुई बारिश के कारण पानी से होने वाली बीमारियां भी फैलने लगी है और इस पानी के कारण अभी तक सोलन जिला में करीब 2000 केस डायरिया के आ चुके है। वहीं इस महीने में पीलिया के 38 केस आ चुके है। जिसमें 4 केस पाजिटिव पाए गए है।

News Archives

Latest News