DNN सोलन
सोलन शहर के मोहन पार्क में बनाए गए अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद सोलन पुलिस हरकत में आ गई है। शुक्रवार को सोलन महिला थाना की टीम ने मोहन पार्क में छापामारी की और वहां पर मौजूद लोगों से पूछताछ की। कुछ को पुलिस पकड़ कर महिला थाने भी लाई है। इनमें युवतियां भी शामिल है। पुलिस पकड़े गए युवकों से पूछताछ कर रही है। वहीं एएसपी शिवकुमार शर्मा ने कहा कि वीडियो वायरल को लेकर फिलहाल कोई शिकायत नहीं आई है, लेकिन पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और विशेष तौर पर पार्कों में सुनसान क्षेत्र में पुलिस नजर रख रही है। मोहन पार्क से भी पूछताछ के लिए कुछ युवक-युवतियों को पकड़ा गया है।














